राजस्थान

युवा दिवस पर होगी मैराथन पुलिस अधीक्षक ने किया पोस्टर विमोचन

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 15 Jul 2023 👁️ 50 Views ⏳ 1 Min Read
युवा दिवस पर होगी मैराथन पुलिस अधीक्षक ने किया पोस्टर विमोचन

करौली: यहां जिला मुख्यालय पर मेराथन दौड़ के पोस्टर का विमोचन जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया सर्व समाज युवा परिषद के द्वारा विश्व युवा दिवस 12 जनवरी के अवसर पर नशा मुक्त करौली बनाने के उद्देश्य से रन फॉर हेल्थी करौली मैराथन का आयोजन किया जाएगा आयोजनकर्ता जीतू शुक्ला ने बताया कि संपूर्ण करौली के अंदर नशे की प्रवृतियां बढ़ रही है जिसमें युवक गिरफ्त में आ रहे हैं जिस की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम के तहत यह मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी जिसमें प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा।

मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को दिनांक 6 जनवरी से 10 जनवरी के मध्य रजिस्ट्रेशन कराना होगा जिसका रजिस्ट्रेशन निशुल्क किया जाएगा मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपने रजिस्ट्रेशन हेतु गणेश गेट स्थित आईसीबीएम इंस्टिट्यूट पर फॉर्म भर के अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं वही मैराथन दौड़ का आयोजन 12 जनवरी को दोपहर 4:00 बजे से मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में किया जाएगा जिसके पोस्टर का विमोचन आज किया गया है इस दौरान पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सियाराम मीणा रिटायर्ड सैनिक रणवीर सिंह जीतू शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply