उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने किया सवाल तो स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन यूपी ने बताया दुष्प्रचार

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 99 Views ⏳ 1 Min Read
अखिलेश ने किया सवाल तो स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन यूपी ने बताया दुष्प्रचार

लखनऊ, न्यूज डेस्क । जब खुद की सरकार फैल हो जाए तो दुष्प्रचार ही किया जाए । ये समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के लिए कहा गया है । उन्होंने ट्विटर पर एक टूटी बस का फोटो डाला और लिखा " खटारा सरकार की खटारा बस " वहीं समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल द्वारा लिखा गया " ये है यूपी की गड्ढा युक्त सड़क ,सड़क पर चलती खटारा बस । यूपी की योगी जी शासित भाजपा सरकार कर रही है जनता की जान के साथ खिलवाड़ ,जनता टैक्स भरती है ,भाजपा सरकार टैक्स के पैसे का भ्रष्टाचार करके अपनी जेबें भरती है ,जनता पूरा टिकट भी दे और खटारा सरकारी बस में सफर भी करे ?

वहीं इसका जवाब भी दिया गया सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रायबरेली डिपो द्वारा अवगत कराया गया कि संदर्भित बस कानपुर से लखनऊ आते वक्त पीछे से किसी वाहन द्वारा टक्कर मार दिये जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई जो क्षेत्रीय कार्यशाला लखनऊ मरम्मत हेतु भेजी गई थी तथा मार्ग पर फोटो खींचकर ट्वीट कर दिया गया कि वाहन यात्रियों को लेकर संचालित हो रही है जबकि वाहन में कोई यात्री नहीं था एवं वाहन मरम्मत हेतु भेजी गई थी। एवं फोटो लेकर ट्वीट करके विभाग के प्रति गलत दुष्प्रचार किया जा रहा है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply