राजस्थान

‘‘ऑपरेशन वाण्टेड‘‘ के तहत बैंक में 171 लाख रूपये का गबन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 26 Views ⏳ 1 Min Read
‘‘ऑपरेशन वाण्टेड‘‘ के तहत बैंक में 171 लाख रूपये का गबन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Karauli: करौली पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। पहले से मामलों में जो फरार चल रहे थे उनको लगातार पुलिस पकड़ रही है, आरोपियों को लगातार जिला करौली में चलाए जा रहे अभियानों के तहत प्रशासन पकड़ रहा है।

पुलिस अधीक्षक करौली श्री नारायण टोगस बताया कि जिला पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान ‘‘ऑपरेशन वाण्टेड‘‘ के तहत थानाधिकारी लांगरा मुकेश कुमार उप निरीक्षक मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 96/2021 धारा 406,409,420, 467,468, 469,470,477ए,120बी भा.द.स. खाता धारकों के नाम से फर्जी दस्तावेज के माध्यम से लोन राशि निकाल कर हडपने के मामले में पंजाब नेशनल बैंक शाखा कुडगॉव के तत्कालीन प्रबंधक संतोष मीना का मुख्य सहयोग वांछित आरोपी संजय वैरवा पुत्र श्री रामजीलाल बैरवा जाति बैरवा उम्र 28 साल निवासी बाढ भूदर थाना कुडगांव को गिरफ्तार किया गया।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply