🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

उपतहसील जुरहरा को तहसील में क्रमोन्नत करने की मांग

By पिन्टू सोनवाल 🕒 15 Jul 2023 👁️ 50 Views ⏳ 1 Min Read
उपतहसील जुरहरा को तहसील में क्रमोन्नत करने की मांग

मुख्यमंत्री के नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

भरतपुर: जिला पार्षद प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद ने सोमवार को जुरहरा उपतहसील को तहसील के रूप में क्रमोन्नत करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम नायब तहसीलदार जुरहरा हनीफ खान को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि कस्बे से लगते हुए करीब दर्जनभर गांव ऐसे हैं जिनकी जुरहरा से दूरी 2 से 7 किलोमीटर पड़ती है लेकिन उनका तहसील मुख्यालय पहाड़ी लगता है इन गांवों के लोगों को अपने काम करवाने के लिए 15 से 20 किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए पहाड़ी जाना पड़ता है जिससे किसानों व अपने कार्यों के लिए पहाड़ी तहसील जाने वाले अन्य लोगों को समय व धन की हानि उठानी पड़ती है। वहीं ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि जुरहरा उपतहसील को बने हुए करीब 10 साल हो चुके हैं यदि जुरहरा उपतहसील में इन गांवों को मिलाकर तहसील का दर्जा दे दिया जाए तो आमजन को काफी राहत मिल सकेगी। जिला पार्षद प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर जुरहरा उपतहसील कार्यालय को तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग की है।

फोटो- नायब तहसीलदार जुरहरा को ज्ञापन सौंपते हुए खुर्शीद अहमद व अन्य।

🏷️ Tags: #
Author

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

Comments (0)

Leave a Reply