राजस्थान

Karauli: अवैध शराब सहित दो आरोपी व एक अन्य मामले में वाहन स्वामी गिरफ्तार

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 37 Views ⏳ 1 Min Read
Karauli: अवैध शराब सहित दो आरोपी व एक अन्य मामले में वाहन स्वामी गिरफ्तार

Karauli: अवैध चल रहे कार्यों को रोकने के लिए लगातार करौली पुलिस प्रशासन सतर्क है, जो अवैध कार्य कर रहे हैं उन पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं और उन्हीं के तहत टीम बनाई गई हैं जो लगातार अवैध कार्य करने वाले आरोपियों को पकड़ने का कार्य कर रहीं है।

पुलिस अधीक्षक करौली श्री नारायण टोगस के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार, परिवहन, बिक्री व उपयोग के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत रामवीरसिंह सहायक उप निरीक्षक मय टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी सूरज पुत्र बुद्धु माली निवासी ठाकुर जी के मंदिर के पास , कैलादेवी को अवैध देशी शराब के 55 पब्बा सहित गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार सुमेरसिंह सहायक उप निरीक्षक थाना श्रीमहावीरजी मय टीम द्वारा आरोपी राजाराम पुत्र मोती जाटव निवासी भोटवाडा थाना श्रीमहावीरजी को अवैध देशी शराब के 55 पब्बा सहित गिरफ्तार किया गया। हम्मीरसिंह हैड कानि. थाना सदर करौली द्वारा प्रकरण संख्या 223/22 धारा 19/54 में परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल स्वामी अतरसिंह पुत्र स्वरूप गुर्जर निवासी सौरया थाना सदर करौली को गिरफ्तार किया गया।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply