अपराध

Tunisha Suicide Case : वालिव पुलिस ने तुनीशा आत्महत्या मामले में को-स्टार शीजान खान को किया गिरफ्तार

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 58 Views ⏳ 1 Min Read
Tunisha Suicide Case : वालिव पुलिस ने तुनीशा आत्महत्या मामले में को-स्टार शीजान खान को किया गिरफ्तार

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिशा शर्मा की आत्महत्या की खबर को सुनकर टीवी इंडस्ट्री में सभी हैरान हैं। अभिनेत्री की आखिरी पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ सी आ गई है। फैंस के साथ सेलेब्स भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। तुनिषा शर्मा ने साल 2021 में एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि 'इंटरनेट वाला लव' शो शुरू होने से पहले मुझे एंजाइटी इश्यूज थे, मैं बहुत लो फील करती थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि "मैंने बहुत छोटी उम्र में अपने पिता को खो दिया था और कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था।

एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि कजिन सिस्टर की मौत से वह इमोशनली पूरी तरह से टूट गई थीं, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से भी संपर्क किया था। तुनिशा शर्मा की अचानक आत्महत्या से कई सवाल उठ रहे हैं, अब इसी बीच खुलासा हुआ है कि एक्ट्रेस एंजाइटी और डिप्रेशन से जूझ रही थीं। तुनिशा के साथ पहले काम कर चुकी सिमरन ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा कि उन्हें एंजाइटी और डिप्रेशन की समस्या थी। उनकी फैमिली लाइफ भी अच्छी नहीं थी।

https://twitter.com/ANI/status/1606728327456509952?ref_src=twsrc%5Etfw

तुनिशा शर्मा ने करीब छह घंटे पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की थी, जिसमें वह मेकअप कराती दिखी थीं। हालांकि, फोटो में तुनिशा बेहद गमगीन नजर आईं। मुंबई की वालिव पुलिस ने एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply