🕒 24 May 2026, Sunday
कविता

यह भारत की नारी है - आशाराम मीना

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 83 Views ⏳ 1 Min Read
यह भारत की नारी है - आशाराम मीना

हमने तो शुरुआत कर दी अब आपकी बारी है।
लिए तिरंगा चल पड़ी है यह भारत की नारी है।।
अपने हक़ को लेकर रहेगी मजहब मे चिंगारी है।
खूब सुना है अबला ने अब नहीं सुनने वाली है।।
इतिहास बदला है जब नारी ने कमान संभाली है।
लिए तिरंगा चल पड़ी है यह भारत की नारी है।।

कितना दर्द सहा है उसने इन सियासी सदनों में।
झुकना पड़ेगा सत्ता के रावण को तेरे कदमों में।।
नव कलियों को नोचते हो दरिंदों गली मोहल्लों में।
अपना रस्ता खुद चुनेगी झाँसी के पद चिन्हों में।।
पुरुष प्रधान समाज में अब मातृत्व की तैयारी है।
लिए तिरंगा चल पड़ी है यह भारत की नारी है।।

पैर की जूती समझने वालों को सबक सिखाना है।
नारी नर से कम नहीं है सबको है दिखाना है।।
मेरे हक़ के ओहदों से गीदड़ों को दूर भगाना है।
संसद के सदनों में बहनों अब तुमको जाना है।।
रखो हौसला ख़ुद पर तुम सबमें बल धारी है।
लिए तिरंगा चल पड़ी है यह भारत की नारी है।।

लेखक

आशाराम मीना उप प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक - कोटा (राजस्थान)

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply