दुनिया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ भारत के इन नेताओं ने मुंबई आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 69 Views ⏳ 1 Min Read
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ भारत के इन नेताओं ने मुंबई आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ताज होटल में 26/11 के पीड़ित स्मारक संग्रहालय में 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी| संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में मारे गए लोगों को ताज होटल में 26/11 के पीड़ितों के लिए स्मारक संग्रहालय में श्रद्धांजलि दी| एंटोनियो गुटेरेस मंगलवार रात भारत पहुंचे हैं|

राजदूत रुचिरालन कंबोज ने उनका स्वागत किया| यह उनके दूसरे कार्यकाल का पहला भारत दौरा है| एंटोनियो गुटेरेस 20 अक्टूबर तक भारत दौरे पर रहेंगे| यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात करेंगे|

https://twitter.com/ANI/status/1582591161784741888?t=fqO7A7kpAA2ee_KH3QPfvA&s=19
🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply