देवरान में दलितों की हुई हत्या के विरोध में समाज के लोगों ने मिलकर दिया मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन
दमोह: 25 अक्टूबर को दमोह जिले के देवरान गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई हत्या करने वालों करने वालों में 7 से 8 लोग बताएं जा रहे थे जहां पुलिस की तत्परता के कारण 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है हत्या के विरोध में आज समाज के विभिन्न संगठनों ने एक होकर कलेक्टर साहब को ज्ञापन दिया ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पीड़ित परिवार को 50 50 लाख रुपए घायल को ₹10 लाख और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए ताकि परिवार का पालन पोषण हो सके साथ ही परिवार के सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। साथ ही अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए अपराधियों को पकड़ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और सभी अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए।

समाज के कोमल अहिरवाल ने कहां अगर 3 दिनों में अपराधियों के घर नहीं गिराए जाते हैं तो वह खुद जाकर उनके घर गिरा ने जायेगें l समाज के लोग इकट्ठे होकर बहुत बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे l मध्य प्रदेश में दलितों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है l
अनुसूचित जाति जनजाति पर अत्याचारों का सिलसिला समाप्त नहीं हो रहा है देखने में आ रहा है कि राज्य में कहीं ना कहीं दलितों पर आज भी अत्याचार हो रहे हैंl दलितों की हत्या के विरोध में इंदौर से भी लोगों का आना हुआ जो तख्तियां लेकर न्याय की मांग कर रहे थे दमोह की यह आग अब सारे प्रदेश में फैलती जा रही है बल्ले समाज जागरूक होता नजर आ रहा है l
🏷️ Tags:
#
Comments (0)
Leave a Reply