उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh News: घर में घुसकर छात्रा के साथ रेप, माता पिता घर से बाहर गए हुए थे

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 80 Views ⏳ 1 Min Read
Uttar Pradesh News: घर में घुसकर छात्रा के साथ रेप, माता पिता घर से बाहर गए हुए थे

मैनपुरी: उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले के भोंगांव में बुधवार को बी ए में पढ़ने वाली 19 साल की एक छात्रा की बलात्कार के बाद उसी के घर में हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की छोटी बहन बुधवार को दोपहर में जब अपने स्कूल से लौटी तो उसे अपना घर बंद मिला जब उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो उसी समय पुष्पेंद्र नाम का युवक दरवाजा खोलकर बाहर भाग गया। उन्होंने कहा कि लड़की ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गया। उन्होंने कहा कि छोटी बहन को घर में अपनी बड़ी बहन का शव मिला, लड़की के पिता ने देर रात भोंगांव थाने में मामला दर्ज कराया।

बताया गया है कि मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव शीशम निवासी 19 वर्ष बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अपनी 15 वर्षीय बहन के साथ घर में थी। उसके पिता मैनपुरी और मां आगरा में काम से गए थे, इस दौरान युवती को अकेला पाकर गांव का ही रहने वाला 25 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र लोधी घर में घुस आया उसने छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कराया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है ।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply