राजस्थान

आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक ने किया राजकीय औषधालय का आकस्मिक निरीक्षण

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 30 Views ⏳ 1 Min Read
आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक ने किया राजकीय औषधालय का आकस्मिक निरीक्षण

सूरौठ, करौली: आयुर्वेद विभाग के करौली उपनिदेशक सुरेश चंद्र अटल ने सूरौठ तहसील मुख्यालय पर स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी बने सिंह गुर्जर से आयुर्वेद आपके द्वार अभियान की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपनिदेशक अटल ने औषधालय के रिकॉर्ड का अवलोकन किया तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सक बने सिंह गुर्जर, कंपाउंडर चंद्रशेखर शर्मा, बृजेश सिंह गुर्जर, व परिचारिका चंद्र वती जाटव सहित सभी आयुर्वेद कर्मी अस्पताल में उपस्थित मिले। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी गुर्जर ने आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक को अवगत कराया कि आयुर्वेद आपके द्वार अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार एवं बुधवार को कस्बे के विभिन्न मोहल्लों एवं ढाणियों में लोगों को बीमारियों से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक काढा पिलाया रहा है एवं निशुल्क औषधियां वितरित की जा रही हैं। उपनिदेशक अटल ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply