🕒 24 May 2026, Sunday
क्रिकेट

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने दिनेश कार्तिक को लेकर किया खुलासा, कहा मेरा नंबर 4 मुश्किल में है

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 54 Views ⏳ 1 Min Read
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने दिनेश कार्तिक को लेकर किया खुलासा, कहा मेरा नंबर 4 मुश्किल में है

नई दिल्ली: भारत के स्टार बल्लेबाज खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने नंबर 4 पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में सूर्या ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। दरअसल बात ये है की भारत की टीम के स्टार बल्लेबाज खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मैच में 5वें नुमबर पर गए और उन्होने केवल आठ रन बनाए, दिनेश कार्तिक को 4 नंबर पर भेजा गया उन्होने इस मैच मे 21 गेंदों पर 46 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया है।

photo credit - social media

Suryakumar Yadav on Number 4: भारत के स्टार खिलाड़ी सूर्याकुमार यादव को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज T20 मे प्लेयर ऑफ द सीरीज सलेक्ट किया गया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलें गए भारत की टीम के सूर्याकुमार ने तीन मैचों की टी20 सीरीज शानदार प्रदर्शन कर कमाल कर दिखाया और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, भारत ने पहले 2 T20 मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम किया, लेकिन तीसरे मैच मे भारत को हार का सामना करना पड़ा। सूर्यकुमार यादव ने T20 सीरीज के तीन मैचों में 59.50 की औसत से 119 रन बनाए है जो की उनका यह सीरीज मे शानदार प्रदर्शन रहा है।

सूर्यकुमार यादव का ये है पूरा मामला

इंदौर मे खेले गए तीसरे सीरीज T20 मैच मे भारत को दक्षिण अफ्रीका से 49 रन से हार झेलनी पड़ी, इस सीरीज मैच चौथे नंबर पर दिनेश कार्तिक को उतारा गया, कार्तिक ने अच्छी पारी खेली 21 गेंदों पर 46 रन बनाये। पाँच वें नंबर पर बल्लेवाजी करने के लिए सूर्यकुमार पहुंचे, सूर्यकुमार आठ रन बनाकर वापस आ गए।
सूर्यकुमार ने कहा, 'डीके (Dinesh Kartik) को कुछ समय मैदान पर रुककर खेलना था, और मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, मेरा नंबर 4 मुश्किल में है मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा है, लेकिन मैं इसका इंतजार कर रहा हूं।'। यह बात सूर्यकुमार यादव ने मज़ाक मे की थी।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply