उत्तर प्रदेश

आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को समर्थन

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 56 Views ⏳ 1 Min Read
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को समर्थन

झांसी: नगर निगम झांसी द्वारा निगम में लगभग एक दर्जन सफाई कर्मचारियों को यह कह कर निकाल दिया है कि नियुक्ति के समय उन्होंने तथ्य छुपाए थे। जबकि निकले गए कर्मचारियों ने काफी वर्षों तक सेवाएं दी हैं व अब भी दे रहे हैं, उनका कहना है की 30 साल काम करने के बाद उन्हें निकाल दिया गया जबकि उनकी नियुक्ति के समय जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी अनुकंपा के आधार पर नौकरी पर रखे जाने वालों के कागज आदि की जांच करने की उनको कोई दंड नहीं दिया गया। आम आदमी पार्टी ने नगर निगम झांसी प्रशासन के इस कृत्य की कड़ी भर्त्सना की और नगर निगम परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे सफाई मजदूरों के बीच पहुंच कर उत्तरप्रदेश सफाई मजदूर संघ को समर्थन-पत्र सौंपा। साथ ही आम आदमी पार्टी ने प्रशासन से यह मांग की है कि सफाई कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए और इनके कागज़ आदि की जांच की जिम्मेदारी जिन अफसरों कर्मचारियों की थी उन पर कार्यवाही की जाए। सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों यह भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी उनकी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचने तक उनका साथ देगी और जरूरत पड़ने पर राज्यसभा में भी आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव अर्पित सिंह चौहान, प्रदेश सचिव माइनोरिटी साजिद सिद्दीकी, पुत्तू सिंह कुशवाहा, तुलसीदास कुशवाहा, प्रतीक सिंह, सीमा कुशवाहा, भवजीत सिंह, आशीष तिवारी, चौधरी परवेज, प्रवीण सिंह ठाकुर, कलीम उल्लाह, इरशाद खान, प्रदीप करोसिया, प्रेम नारायण कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply