राजनीति

कुछ लोगों को इंदिरा रसोई की सफलता से परेशानी हो रही है: अशोक गहलोत

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 44 Views ⏳ 1 Min Read
कुछ लोगों को इंदिरा रसोई की सफलता से परेशानी हो रही है: अशोक गहलोत

जयपुर | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में चल रही इंदिरा रसोई के संदर्भ में ट्वीट किया है और विरोधियों पर निशाना साधा है ।

उन्होंने लिखा है इन्दिरा रसोई में 8 रुपये में गुणवत्तापूर्ण एवं ताजा भोजन उपलब्ध करवाया जाता है। प्रदेश की 900 इन्दिरा रसोइयों में अभी तक 7.75 करोड़ थाली भोजन लाभार्थियों ने खाया है। कोई भी शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी की गई है। परन्तु कुछ लोगों को इन्दिरा रसोई की सफलता से परेशानी हो रही है।

गरीब विरोधी मानसिकता वाले ऐसे लोग के साथ इन्दिरा रसोई के खिलाफ कैंपेन चला रहे हैं। उन्हें सोचना चाहिए कि इससे जिन अच्छी संस्थाओं ने काम संभाला है, उनका हौसला टूटता है। हमारी सरकार कोई भूखा ना सोए के संकल्प को साकार कर रही है।

मैं पुन: सभी जनप्रतिनिधियों से अपील करना चाहूंगा कि महीने में कम से कम एक दिन इन्दिरा रसोई में भोजन करें जिससे इनकी गुणवत्ता और अच्छी हो।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply