समाचार

Viral News: जमीनी विवाद में महिलाओं पर फावड़े और ईंट से वार, दो अभियुक्त गिरफ्तार

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 56 Views ⏳ 1 Min Read
Viral News: जमीनी विवाद में महिलाओं पर फावड़े और ईंट से वार, दो अभियुक्त गिरफ्तार

बागपत ( उत्तर प्रदेश ) । सोशल मीडिया पर एक फावड़े से पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो आदमी दो महिलाओं और युवक को फावड़े से मारते हुए नजर आ रहे है । बताया जा रहा है जमीनी विवाद में यह मारपीट की गई है । वायरल वीडियो थाना खेकड़ा के गांव अब्दुल्लापुर का है ।

https://twitter.com/anilyadavmedia/status/1580074841641623552?s=19

दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फोटो: बागपत पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट

वायरल वीडियो के संबंध में थाना खेकड़ा द्वारा प्रेस नोट जारी कर कहा गया है कि अब्दुलपुर में चचेरे तहेरे भाईयो राजेन्द्र पुत्र रघुवर दयाल व सतीश पुत्र प्रभूदयाल में जमीन कों लेकर झगड़ा हो गया था। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दो अभियुक्त राजेन्द्र व अभिषेक को गिरफ्तार किया गया है।
आपसी बटबारे में खेत चिन्हीकरण को लेकर ईंट व फावड़े से वार किया गया जिसमें दूसरे पक्ष के सुनील, सतीश व दो महिलाओं को चोटे आई है । घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है व जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply