🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

फौजी हरभजन सिंह बोले कि देश और समाज की सेवा करना मेरा धर्म

By पिन्टू सोनवाल 🕒 15 Jul 2023 👁️ 35 Views ⏳ 1 Min Read
फौजी हरभजन सिंह बोले कि देश और समाज की सेवा करना मेरा धर्म

भरतपुर: सेना के रिटायर सूबेदार मेजर हरभजन सिंह धोबी ने कहा कि समाज व देश की सेवा करना ,आमजन की समस्या का समाधान करना मेरा धर्म है, जो मैं सेना से रिटायर होने के बाद कर रहा हूं और मैं करता रहूंगा। पथैना में रिटायर्ड सूबेदार मेजर हरभजन सिंह धोबी ने कहा कि मेरा गांव पथैना सेना ने जवान, रणबांकुरे और देश व समाज की सेवा करने वालो का गांव है। जिस पर मुझे बहुत गर्व है,क्यू कि यहां के हर घर में सेना,पुलिस आदि में सदस्य लगा हुआ है। आज गांव में 700 से अधिक रिटायर फौजी एव अन्य विभाग के कर्मचारी हैं।

उन्होंने बताया कि देश और समाज की सेवा करने के लिए अब मैं गांव गांव जाऊंगा जहां जाकर सभी समाज और धर्म के लोगों से उनकी समस्याएं सुन लूंगा तथा सेना और पुलिस भर्ती होने के भी उन्हें गुर सिखाऊंगा आऊंगा जिससे वे सेना और पुलिस में भर्ती होकर देश और समाज की सेवा कर सके।

🏷️ Tags: #
Author

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

Comments (0)

Leave a Reply