राजस्थान

सूरौठ में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आज होगा सर्व समाज का धरना प्रदर्शन

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 34 Views ⏳ 1 Min Read
सूरौठ में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आज होगा सर्व समाज का धरना प्रदर्शन

सूरौठ, करौली: 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सूरौठ तहसील मुख्यालय पर 17 नवंबर को सर्व समाज की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सर्व समाज के लोगों ने बताया कि कस्बे में बस स्टैंड के पास शिव कॉलोनी मोड पर सुबह 11 बजे धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। बताया गया कि धरना प्रदर्शन के दौरान सूरौठ तहसील के गांव ढिंढोरा के पास 132 केवी बिजली स्टेशन का निर्माण शुरू करवाने, सूरौठ तहसील मुख्यालय पर बिजली निगम का एईएन ऑफिस खोलने, कस्बे में जिला प्रशासन की ओर से आवंटित की गई भूमि में 33 केवी बिजली स्टेशन बनवाने, सूरौठ में राजकीय महाविद्यालय खोलने, जलस्तर बढ़ाने के लिए तालाब में बारिश के पानी को लाने की योजना तैयार करने, सूरौठ के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला रोग विशेषज्ञ व एमडी फिजिशियन डॉक्टर की नियुक्ति करवाने तथा सूरौठ तहसील मुख्यालय पर खेल स्टेडियम का निर्माण करवाने की राज्य सरकार से मांग की जाएगी।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply