ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बने ऋषि सुनक, भारत के पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सहित कई राष्ट्र प्रमुखों ने दी बधाई
ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बन गए हैं| उन्हें कंजरवेटिव पार्टी का नेता चुना गया है| वह ब्रिटेन के एशियाई मूल के पहले प्रधानमंत्री बने हैं| सर ग्राहम ब्रैडी ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की है|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषि सनक को ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है| पीएम ने ट्वीट कर कहा, 'शुभ बधाई ऋषि सनक! जैसे ही आप यूके के प्रधान मंत्री बनते हैं, मैं वैश्विक मुद्दों पर एक साथ काम करने और रोडमैप 2030 को लागू करने के लिए तत्पर हूं| ब्रिटेन के भारतीयों के 'जीवित पुल' के लिए विशेष दिवाली की शुभकामनाएं, क्योंकि हम अपने ऐतिहासिक संबंधों को एक आधुनिक साझेदारी में बदलते हैं|'
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि, 'हमें खबर मिली कि ऋषि सनक अब यूके के पीएम हैं| कल वह राजा से मिलने वाले है| यह बहुत ही आश्चर्यजनक है, एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह मायने रखता है'|
उन्हें पीएम मोदी के अलावा दुनिया भर से शुभकामनाएं मिल रही हैं|
Comments (0)
Leave a Reply