Karauli News : गुम हुई राशि पाकर लौटी, किसान के चहरे पर खुशी
सपोटरा, करौली : 26 नवंबर को सपोटरा थाने के उपनिरीक्षक यदुवीरसिंह गश्त कर लौट रहे थे तो उनको सड़क पर एक बंडल पडा हुआ मिला, जिसे खोलकर देखा तो उसमें 71650 रूपये एवं फसल बेचान करने की पर्ची मिली, यदुवीरसिंह उप निरीक्षक द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए राशि के साथ मिली पर्ची के आधार पर उक्त किसान की जानकारी कर खोई हुई राशि लौटाकर मायूस किसान के चहरे पर फिर से खुशी वापस दी है।
इस प्रकार यदुवीरसिंह उप निरीक्षक द्वारा किये गये कार्य को आमजन द्वारा सराहा जा रहा है एवं आमजन में पुलिस की भूरी-भूरी प्रसंशा हो रही है तथा आमजन में पुलिस के प्रति-विश्वास बढा है।
🏷️ Tags:
#
Comments (0)
Leave a Reply