राजस्थान

ध्रुव घटा आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 36 Views ⏳ 1 Min Read
ध्रुव घटा आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

सूरौठ, करौली: डांग क्षेत्र में स्थित आस्था धाम ध्रुवघटा आश्रम में संत हरेंद्रानंद सरस्वती के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी जिमी। भंडारे में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त मंडल के सदस्य बहादुर गुर्जर एवं प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि संत हरेंद्रानंद सरस्वती के सानिध्य में गुजरात के अहमदाबाद निवासी हंसमुख भाई पटेल की ओर से उनके पिता राम भाई छगन भाई पटेल की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में ध्रुव घटा आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधि विधान से पूजन किया गया तथा हवन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी गई। इसके पश्चात आश्रम में भंडारा आयोजित किया गया।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply