राजस्थान

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर ने सेवा मुक्त व्याख्याता की बहाली को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 15 Jul 2023 👁️ 45 Views ⏳ 1 Min Read
राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर ने सेवा मुक्त व्याख्याता की बहाली को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

करौली: राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के पदाधिकारियों ने स्कूल व्याख्याता पृथ्वीराज बेरवा की सेवा मुक्ति की कार्रवाई निरस्त कर बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन । राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के करौली जिले के महामंत्री राकेश जगरिया के नेतृत्व में ज्ञापन के माध्यम से बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पूर्व में कार्यरत व्याख्याता पृथ्वीराज को राज सरकार ने सेवा मुक्त कर दिया था जो कि उचित नहीं है।

ज्ञापन के माध्यम से बताया कि व्याख्याता पृथ्वीराज बेरवा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदेली पुरा ब्लाक मंडरायल जिला करौली वर्तमान पदस्थापन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीच का पुरा ब्लाक राजाखेड़ा जिला धौलपुर को निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के आदेश अनुसार राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

वहीं बताया कि व्याख्याता द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी निजी ना होकर किसी पुस्तक से ली गई है। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि व्याख्याता को कोई बिना ठोस और जांच के के बर्खास्त करना न्याय उचित नहीं है। उन्होंने व्याख्याता पृथ्वीराज बैरवा को तुरंत राजकीय सेवा में लेने की मांग की गई। वही व्याख्याता को बर्खास्त किए जाने को लेकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply