राजस्थान

राहुल गांधी की राजस्थान में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा काफी यादगार रहेगी : अशोक गहलोत

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 42 Views ⏳ 1 Min Read
राहुल गांधी की राजस्थान में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा काफी यादगार रहेगी : अशोक गहलोत

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा है कि राहुल गांधी की राजस्थान में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा काफी यादगार रहेगी, यह एक ऐतिहासिक यात्रा होगी, हर वर्ग के लोग इस यात्रा से जुड़ेंगे। कार्यकर्ता और नेता भी इस यात्रा से जुड़ेंगे । राहुल जी जिस रूप में यात्रा को लेकर चल पड़े हैं इससे पूरे देश के अंदर एक नई आशा की किरण जागी है।

आने वाले दिनों में यात्रा तो समाप्त हो जाएगी । लेकिन देश के अंदर जो माहौल बना है वो माहौल देश में जो चुनौती, तनाव और हिंसा का माहौल है इसे लेकर जो मुद्दा राहुल जी ने पकड़ा है उसे पूरे देश ने स्वीकार किया है।


आगे कहा की प्रधानमंत्री और गृह मंत्री गुजरात में जिस प्रकार घूम रहे हैं,इस प्रकार से यात्राएं वहां क्यों हो रही हैं? आप समझ सकते हैं कि इतने घबराए हुए और बौखलाए हुए हैं क्योंकि राहुल गांधी की यात्रा का संदेश इतना शानदार है ।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply