राजस्थान

Rajasthan News: बहुजन समाज के लिए गौरवमय उपलब्धि।

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 33 Views ⏳ 1 Min Read
Rajasthan News: बहुजन समाज के लिए गौरवमय उपलब्धि।

जयपुर: दीक्षा दर्पण के मुख्य संरक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी डॉ बी एल जाटावत को आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के प्रबंध मंडल ने सामान्य प्रशासन के विशेषज्ञ के रूप में 3 वर्ष के लिए विश्वविद्यालय का निर्देशक नियुक्त किया है।

डॉ बी एल जाटावत ने लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और समाज शास्त्र में एम ए करने के बाद में पीएचडी भी की। वे राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय, कल्याण एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के शासन सचिव तथा अनुसूचित जाति जनजाति विकास निगम के प्रबंध निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए थे बाद में उन्हें राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष भी बनाया गया वे अन्य कई पदों पर भी रहे वर्तमान में वे कई संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply