राजस्थान

संभाग स्तरीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रियांशु मीना को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 39 Views ⏳ 1 Min Read
संभाग स्तरीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रियांशु मीना को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

सूरौठ, करौली: सूरौठ कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में स्थित खेल मैदान में आयोजित हुई संभाग स्तरीय बॉस्केटबॉल खेल प्रतियोगिता में कस्बा सूरौठ के मंजरों के पुरा निवासी प्रियांशु मीना को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया है। प्रतियोगिता आयोजन कमेटी के अध्यक्ष विश्राम मीणा ने बताया कि बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से करौली जिले की ओर से खेलते हुए सूरौठ निवासी प्रियांशु मीना पुत्र राम अवतार मंजर ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

अच्छी परफॉर्मेंस देने के कारण प्रतियोगिता आयोजन कमेटी ने प्रियांशु मीना का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चयन किया था। प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में अतिथियों ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रियांशु मीना को मैडल एवं पुरस्कार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply