बॉलीवुड

पूजा हेगड़े मना रही है अपना 32 वां जन्मदिन, फैन्स दे रहे बधाई

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 87 Views ⏳ 1 Min Read
पूजा हेगड़े मना रही है अपना 32 वां जन्मदिन, फैन्स दे रहे बधाई

Pooja Hegde Birthday : एक्ट्रेस पूजा हेगड़े आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। पूजा का जन्म 13 अक्टूबर, 1990 में मुंबई में हुआ था। साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली पूजा ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म मुगामुडी से की थी, उन्होंने हिंदी में शुरुआत ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहन जोदड़ो' से की थी।
पूजा हेगड़े भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली एक्ट्रेस हैं, सोशल मीडिया पर पूजा हेगड़े की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और पूजा ने इंडस्ट्री में अपने 11 साल भी कंपलीट कर लिए हैं। अब तक एक्ट्रेस ने कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। 11 साल के करियर में तमाम बड़े सितारों के साथ काम करने के बाद भी आज तक पूजा हेगड़े सिंगल हैं।

पूजा हेगड़े की संपत्ति

पूजा हेगड़े ( Pooja Hegde ) की कुल संपत्ति करीब 51 करोड़ है,मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो एक महीने में ही 50 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई करती हैं, उनकी इनकम का मुख्य साधन फिल्में ही है। खबरों की मानें तो वो एक फिल्म के लिए 3-4 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस कई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी पैसे कमाती हैं, बताया जाता है कि वो प्रति ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 35 से 40 लाख रुपये चार्ज करती हैं रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कुल संपत्ति में हर साल लगभग 26 प्रतिशत का इजाफा हो रहा है। उनकी एक साल की इनकम करीब 10 करोड़ रुपए है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply