अपराध

UP Crime: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 63 Views ⏳ 1 Min Read
UP Crime: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया

Kanpur Rape: यूपी के कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र से बेहद ही खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक लड़की के साथ गैंगरेप किया गया , पुलिस ने एक आरोपी विनय ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी और लड़के ने लड़की को मिलने बुलाया जहां आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया,अश्लील वीडियो बनाकर लड़की को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया गया। बाद में आरोपी ने ब्लेड से लड़की के शरीर पर अपना नाम लिख दिया, पुलिस ने कानपुर निवासी विकास ठाकुर समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, फिलहाल अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है ।

https://twitter.com/kanpurnagarpol/status/1632638107802824705?t=Bq_yEEzSipdg3sfb9YmmOQ&s=19

लड़की को जबरन पिलाई शराब

लड़का लड़की को एक कैफे में बुलाता है और लड़की बताए कैफे में आ गई और उसने लड़की को जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद उसे कार में डालकर सुनसान जगह पर ले गए जहां उसके दोस्त अजय व अमन ने भी युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया , इसी दौरान 5 युवक और आ गए ।

पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर विकास ठाकुर समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमे से विनय ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । विकास के खिलाफ रेप, उसके दोस्त अमन और अजय के खिलाफ रेप की कोशिश और 5 अन्य दोस्तों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है ।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply