🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

पार्षद विजय सिंह भारतीय ने सामुदायिक भवन के लिए भूमि दान की

By पिन्टू सोनवाल 🕒 15 Jul 2023 👁️ 46 Views ⏳ 1 Min Read
पार्षद विजय सिंह भारतीय ने सामुदायिक भवन के लिए भूमि दान की

Bharatapur: मथुरा - सेवर,भरतपुर बाईपास प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट स्थित बजरंग कॉलोनी वार्ड नंबर 1 भरतपुर में नव वर्ष 2023 का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डा सुभाष गर्ग, अध्यक्षता नगर निगम महापौर अभिजीत कुमार ने की। मुख्य वक्ता प्रोफेसर अरविंद वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उप महापौर गिरीश चौधरी,नत्थी सिंह पूर्व एएसपी, प्रेमसिंह आर्य समाजसेवी, डा सुरेश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान के निर्माता भारत के रत्न डा अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प माल्यार्पण की गई।इस अवसर पर वार्ड 1 के पार्षद विजय सिंह भारतीय ने 1075 वर्गफुट का भूखण्ड सेवर मथुरा बाईपास के समीप बजरंग नगर कॉलोनी में अपने निजी आय से जाटव समाज को दान किया तथा राज्यमंत्री डा गर्ग ने विधायक कोटा से सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपए की घोषणा की तथा चंबल का पानी,नाली निर्माण,जनता क्लीनिक सहित कई विकास कार्यों पर चर्चा की।

जाटव समाज के प्रबुद्ध वक्ताओं ने समाज के ऊपर होने वाले अत्याचार,उत्पीड़न पर गहरी चिंता व्यक्त की। एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे मृत्यु भोज, बाल विवाह, दहेज प्रथा,को लेकर सामाजिक बुराइयों जैसे शराब, जुआ, सट्टा, को दूर करने के साथ बालक एवं बालिकाओं की शिक्षा देकर हमारे आदर्श बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए तीनो मूल मंत्र शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो को आत्मसात करने पर बल दिया। एवं एवं विजय सिंह भारतीय पार्षद की भूमि दान सहित आयोजक कमेटी का आभार जताया। समारोह में
उप महापौर गिरीश चौधरी ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 51000 रुपए सहित कई समाज सेवियों ने अच्छा सामुदायिक भवन निर्माण एवं उसके ऊपर लाइब्रेरी भवन बनाने के लिए पुस्तकों सहित आर्थिक सहयोग देकर वार्ड नंबर 1 के लोगों के लिए हाथ बढ़ाया। महेंद्र अध्यापक इस अवसर पर सतीश सोगरवाल पार्षद,सोहन सिंह आजाद, दीनदयाल ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस, भंवर सिंह सागर, विनोद यादव,लक्ष्मण सिंह कैन,एवं आयोजक कमेटी के सदस्य करण सिंह सरपंच,विमलेश कुमार पान्होरी, मंच संचालक कमल सिंह,चरण सिंह,भगवान सिंह रिटायर्ड लेक्चरर,साहब सिंह विजय सिंह भारती अशोक कुमार बद्री प्रसाद थानेदार,सहित काफी संख्या में महिला पुरुष आदि मौजूद रहे ।

🏷️ Tags: #
Author

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

Comments (0)

Leave a Reply