राजस्थान

SDM के जन्मदिवस पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने "हमारा अभियान हर-घर संविधान" का दिया संदेश

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 60 Views ⏳ 1 Min Read
SDM के जन्मदिवस पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने "हमारा अभियान हर-घर संविधान" का दिया संदेश

Karauli: आज के समय में भारतीय संविधान के बारे में हर व्यक्ति को जानना बहुत जरूरी है। संविधान को लेकर बहुत सारे संगठन ऐसे हैं जो संविधान की कॉपी लोगों तक फ्री में पहुंचा रहे हैं गांव गांव तक लोगों को संविधान के बारे में उनके अधिकारों के बारे में बता रहे हैं।

SDM अनूप सिंह को हमारा अभियान हर घर संविधान की कॉपी देता भीम आर्मी कार्यकर्ता।

आज राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन तहसील में उप जिला कलेक्टर के पद पर अनूप सिंह है। उनके जन्मदिन के अवसर पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता पहुंचे और उन्होंने उनका माला पहना कर सम्मान किया, जन्मदिन की बधाई दी व "हमारा अभियान हर घर संविधान" की प्रतिलिपि भेंट की। उनका कहना है कि लोगों को अपने अधिकारों के बारे में पता चले और लोगों में क्रांति एवं जागृति आए। SDM को जो प्रतिलिपि दी उस पर लिखा था हमारा अभियान हर घर संविधान सतीश कुमार (भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष)।

ऐसे बहुत सारे संगठन है जो लगातार लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जानने के लिए ज्ञात करा रहे हैं कि वह संविधान पड़े जिससे उनको उनके अधिकारों के बारे में पता चले और संविधान के जरिए जो उनको लाभ मिला है उसका सही से उपयोग करें व अपने अधिकारों के लिए संविधान के दायरे में प्रदर्शन करें।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply