🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

निर्धन, असहाय, गरीब लोगों को मिलेगी सर्दी से निजात, 51 जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों को किये कंबल वितरित

By पिन्टू सोनवाल 🕒 15 Jul 2023 👁️ 43 Views ⏳ 1 Min Read
निर्धन, असहाय, गरीब लोगों को मिलेगी सर्दी से निजात, 51 जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों को किये कंबल वितरित

सेठ मांगीलाल भडाके वाले की पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम

भुसावर, भरतपुर: अग्रवाल समाज भुसावर द्वारा सेठ मांगीलाल भडाके वाले अग्रवाल समाज भवन पर आज 18 दिसंबर को भामाशाह रामभरोसी गुप्ता के सौजन्य से सेठ मांगीलाल भडाके वाले की पुण्यतिथि के अवसर पर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज 51 जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किये गये। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अरविंद मित्तल, अन्शु मित्तल, एवं सेठ मांगीलाल भडाके वाले की भवन के कोषाध्यक्ष बाबूलाल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि भामाशाह राम भरोसी गुप्ता भडाके वालो ने अपने पैतृक भवन को 30 जनवरी 2021,को अग्रवाल समाज भुसावर को दान स्वरूप भेंट किया था। जिसमें वर्तमान में अग्रवाल बंधुओं के सहयोग से पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है।

इस अवसर पर चंद्र प्रकाश आर्य, टिम्मी शैलेश मित्तल, रघुपत गर्ग, महिला प्रमुख लता मित्तल, राजेश गोयल सहित अग्र बंधु शामिल थे।

🏷️ Tags: #
Author

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

Comments (0)

Leave a Reply