राजस्थान

नौ जुआरी पुलिस गिरफ्त में, जुआ राशि भी हुई बरामद

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 40 Views ⏳ 1 Min Read
नौ जुआरी पुलिस गिरफ्त में, जुआ राशि भी हुई बरामद

करौली, राजस्थान: करौली पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है जो जुआरी है उनको लगातार पकड़ा जा रहा है आज 26 अक्टूबर 2022 को 9 जुआरी पुलिस की गिरफ्त मे आए, सभी जुआरियों से ₹4895 की राशि बरामद की गई।

पुलिस अधीक्षक करौली नारायण टोगस के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मामचारी द्वारा दो पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुए थानाधिकारी ओमेन्द्रसिंह उप निरीक्षक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए आरोपी करणसिंह बंजरा, सोनू बैरवा व रमेश बंजारा को गिरफ्तार कर जुआ राशि 1475 रूपये बरामद किया गया।

इसी प्रकार विनोद कुमार हैड कानि. द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए आरोपी कैलाश माली, दिनेश माली व विष्णु माली को गिरफ्तार कर जुआ राशि 1360 रूपये बरामद किया गया तथा थाना कोतवाली करौली से भल्लूसिंह हैड कानि. द्वारा कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए आरोपी बबली प्रजापत, अनिल राजपूत व सलमान मुसलमान को गिरफ्तार कर जुआ राशि 2060 रूपये बरामद किया गया।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply