राजनीति

मोदी भगवान के अवतार हैं, वे जब तक चाहें PM बने रह सकते हैं : मंत्री गुलाब देवी

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 37 Views ⏳ 1 Min Read
मोदी भगवान के अवतार हैं, वे जब तक चाहें PM बने रह सकते हैं : मंत्री गुलाब देवी

उत्तरप्रदेश: मोदी भगवान के अवतार हैं, वे जब तक चाहें पीएम बने रह सकते हैं ऐसा कहना है योगी सरकार में मंत्री गुलाब देवी का । यूपी की कैबिनेट में मंत्री गुलाब देवी ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान के अवतार हैं। उन्हें पीएम पद से हटाने वाला कोई नहीं है।

वह जब तक चाहे तब तक प्रधानमंत्री पद पर बने रह सकते हैं। वह जब चाहे तब घंटा बजवा देते हैं। जब चाहते हैं मजीरा बजवा देते हैं। ये देखिए उनकी जो प्रतिभा है, उनका जो शब्द निकलता है। पूरा हिंदुस्तान उस चीज को मानता है। इससे बड़ी मान्यता क्या होगी।

https://twitter.com/KrishnaTimes_/status/1585526947014131713?ref_src=twsrc%5Etfw

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी आलोचना कर रहे है । वह शिक्षा मंत्री होकर ऐसी बातें कर रही है । वीडियो में देखने पर पता चलता है कि उनकी बातो पर पीले वस्त्रों में बगल में खड़े व्यक्ति को हंसी आ रही है । खैर यह हंसी निकल ही जाती !!

गुलाब देवी सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार के पद पर हैं । गुलाब देवी पहले शिक्षक थी। वह 1991 में भाजपा से जुड़ी थी। गुलाब देवी 31 साल से हैं भाजपा में है वह चौथी बार संभल की चंदौसी विधानसभा से 2022 में विधायक चुनी गई हैं।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply