राजस्थान

पूर्व चेयरमैन की मां के बारहवें पर पगड़ी रस्म अदायगी में शामिल हुए अनेक नेता

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 23 Views ⏳ 1 Min Read
पूर्व चेयरमैन की मां के बारहवें पर पगड़ी रस्म अदायगी में शामिल हुए अनेक नेता

हिण्डौन सिटी, करौली: हिण्डौन सिटी के नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता हरीसिंह बारौलिया की 102 वर्षीय मां कम्पूरी देवी के बारहवें पर यहां जाटव बस्ती स्थित बारौलिया फॉर्म हाउस पर आयोजित पगड़ी रस्म में शहर के गणमान्य नागरिकों सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने दिवंगत कम्पूरी देवी के पुत्रों को पगड़ी पहनाते हुए चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

लखनऊ से आए भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य आर. डी. पाल एवं करौली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हेमेन्द्र वशिष्ठ, भाजपा नेता ललित शर्मा, नगर परिषद के पूर्व उप सभापति नफीस अहमद, करसौली के पूर्व सरपंच हरिचरण जाटव, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रामचरण खुरसटपुरा जाटव, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव अनीता जाटव, शिक्षाविद पूरणमल पूर्व सरपंच हरिचरण, सुवालाल ठेकेदार, मुकेश जाटव, लज्जाराम पोहिया, सहित विभिन्न दलों के अनेक नेताओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने पगड़ी रस्म अदायगी में शामिल होकर दिवंगत कम्पूरी देवी के पांचों पुत्रों सोहनलाल जगरिया, मानसिंह, रमेशचंद्र, हरीसिंह एवं कृष्णा बारौलिया को साफा बंधवाया तथा उनकी दिवंगत मां के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बारौलिया परिवार के सभी रिश्तेदार मौजूद थे।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply