राजनीति

Congress President: मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, थरूर को मिली करारी शिकस्त

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 36 Views ⏳ 1 Min Read
Congress President: मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, थरूर को मिली करारी शिकस्त

Congress National President: 24 साल बाद देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस (Congress) को नया अध्यक्ष मिला है| 80 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं| मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर (Shashi Tharoor) को भारी अंतर से हराया| खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि शशि थरूर को 1072 वोट मिले| थरूर ने अपनी हार स्वीकार कर ली है| खड़गे की जीत के बाद दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय के बाहर से जश्न शुरू हो गया है| वहीं शशि थरूर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देते हुए एक बयान जारी कर कहा, "मेरा मानना है कि हमारी पार्टी का पुनरुद्धार वास्तव में आज से शुरू हो गया है|"

https://twitter.com/ANI/status/1582647261930348549?t=Nz5_5Vq_Y5p6WO3IHxHWgw&s=19

https://twitter.com/ANI/status/1582649154186399744?t=2G_JViVm3w03nidQHMsJlw&s=19
🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply