🕒 24 May 2026, Sunday
बॉलीवुड

साउथ के सुपरस्टार Mahesh Babu ने अपनी मां को दी अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई सिलेब्स

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 66 Views ⏳ 1 Min Read
साउथ के सुपरस्टार Mahesh Babu ने अपनी मां को दी अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई सिलेब्स

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं बुधवार की सुबह चार बजे उनका देहांत हो गया।

नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का आज सुबह निधन हो गया। हैदराबाद के NIG Hospital में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की मां का इलाज चल रहा था। तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हे अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। 28 सितंबर सुबह 4 बजे उनका देहांत हो गया। महेश बाबू की मां के शरीर को कांच के एक ताबूत में रखा गया था। महेश बाबू ने नम आंखों से अपनी मां को अंतिम विदाई दी। इस दुखद घड़ी में महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर और उनकी बेटी सितारा भी अंतिम विदाई मे शामिल रहीं।

अंतिम विदाई मे पहुंचे सिलेब्स

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी की अंतिम विदाई मे तेलुगू इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स विजय देवरकोंडा, नागार्जुन, और वेंकटेश दुग्गुबाती पहुंचे इनके अलावा राणा दुग्गुबाती, लक्ष्मी मंचू और कोरातला सिवा भी पहुंचे। इस घटना पर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के परिवार ने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि श्रीमती गट्टमनेनी इंदिरा देवी, एक्टर कृष्णा की पत्नी और एक्टर महेश बाबू की मां नहीं रहीं। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं, और अस्पताल मे भर्ती रहीं और वहाँ उनका बीमारी के चलते देहांत हो गया।

Twitter पर किसी ने महेश बाबू की मां की अंतिम विदाई का विडियो पोस्ट किया है जिसमे साफ देखा जा सकता है की महेश बाबू की मां को काँच के ताबूत मे रखा गया है।

https://twitter.com/M249_Bot_Gaming/status/1575032327637708800?s=20&t=OVLusGj98ewCgKOZ-LuV3Q
🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply