🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

लोजपा रामविलास विधानसभा इलेक्शन में उतारेगी विशेषकर महिला प्रत्याशी

By पिन्टू सोनवाल 🕒 01 Oct 2023 👁️ 163 Views ⏳ 1 Min Read
लोजपा रामविलास विधानसभा इलेक्शन में उतारेगी विशेषकर महिला प्रत्याशी

भरतपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) के भरतपुर स्थित कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विजय सिंह भारतीय पार्षद की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई जिसमें पार्टी के सभी मौजूदा सदस्य, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के समक्ष विजय सिंह भारतीय ने अपने विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष भारतीय ने प्रदेश मिडिया प्रभारी श्याम सुन्दर बर्मन को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी संगठन के विस्तार व एकजुटता बनाये रखने पर बल दिया, साथ ही सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गणों को पार्टी के नियमानुसार अनुशासन में रहकर कार्य करने हेतु आगाह किया। लोक शक्ति पार्टी (रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद के निर्देशानुसार राजस्थान विधानसभा के चुनाव हेतु उम्मीदवारों की सूची जल्द ही प्रकाशित की जायेगी। कोई भी इच्छुक विधानसभा प्रत्याशी 10 अक्टूबर तक जिला कार्यालय भरतपुर पर आवेदन दे सकेंगे और भारतीय ने कहा कि राजस्थान में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास महिला प्रत्याशियों को अधिक से अधिक विधानसभा चुनाव लड़ायेगी। मीटिंग में लोकजन शक्ति पार्टी, रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष सोहन सिंह आजाद को जन्मदिन मनाया उनके उत्तम स्वस्थ्य रहने और दीर्घ आयु की तथागत बुद्ध एवं प्रकृति से कमना की जन्म दिवस की हार्दिक बधाई दी।

मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नत्थी सिंह जसौरा, डा० लक्ष्मी नारायण वर्मा, सुरेश चन्द इकलैरा जिलाध्यक्ष डीग, गुड्डी देवी, रघुवीर सिंह, कविश्वर कान्त जिलाध्यक्ष भरतपुर, भगवान सिंह नरूका, पुष्पेन्द्र, प्रभूदयाल जाटव प्रदेश सचिव आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

🏷️ Tags: #
Author

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

Comments (0)

Leave a Reply