राजस्थान

Karauli News : सगाई तोडी तो बेटियों के परिवार पर किया हमला

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 53 Views ⏳ 1 Min Read
Karauli News : सगाई तोडी तो बेटियों के परिवार पर किया हमला


करौली ( Karauli News ( Rajasthan ) । जिले के कुंदनपुरा में बेटियों की सगाई तोडने से नाराज लडका पक्ष के लोगों ने बेटियों के परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। बताया जा रहा है कि कुंदनपुरा निवासी पप्पू व बाबू गुर्जर ने अपनी बेटियों की सगाई अपनी ही एक रिश्तेदार के कहने पर धौलुपर जिले में की। लेकिन बाद में जिन लडकों से सगाई तय की उनके बारे में आपराधिक प्रवृति के होने की जानकारी मिलने पर सगाई तोड दी गई। बताया जा रही है कि इसी बात को लेकर उनके रिश्तेदार ने सोमवार की रात धौलपुर से कुछ लोगों को बुलाकर उन पर हमला का दिया। हमले में परिवार के कई लोगों को चोट आई। इसमें पप्पू गम्भीर रूप से घायल हुआ। परिवार पर हमले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर वहां से जा चुके थे।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply