राजस्थान

लहचोरा के पाटौर पोश में आग से लाखों का सामान जलकर खाक

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 49 Views ⏳ 1 Min Read
लहचोरा के पाटौर पोश में आग से लाखों का सामान जलकर खाक

Karauli: हिंडौन उपखंड के गांव लहचोरा मैं धारा सिंह पुत्र जीवन जाटव उम्र 45 साल के पाटौर पोश में मंगलवार दोपहर 12 बजे अचानक आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। बयाना के ब्रह्मबाद का रहने वाले अशांत कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लहचोरा के धारा सिंह के पाटोर पोश मैं अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने से पाटौर मैं रखा हुआ सारा सामान आग से जल गया एवं आसपास के छप्पर भी जल गए। अशांत कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि धारा जाटव बेलदारी के कार्य करके अपना जीवन यापन कर रहा था धारा जाटव के 5 बच्चे हैं । धारा जाटव के परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया।
आग लगने से सारा सामान बर्तन, कपड़े, बक्सा, अलमारी एवं जरूरी कागजात जल गए। गांव के लोगों को आग लगने का पता चलने पर आसपास से सैकड़ों लोग आग बुझाने पहुंचे लेकिन लोगों को पहुंचने से पहले ही आग से परिवार का सारा सामान जल गया। धारा जाटव की पत्नी मुकेशी का आग में सारा सामान जल जाने के कारण रो-रो कर बहुत बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक सरकार से किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं मिल सकी है। धारा जाटव के परिवार को शासन प्रशासन से आर्थिक मदद की दरकार है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply