अपराध

अलवर: कलयुगी पिता ने की अपनी नौ साल की बेटी के साथ दरिंदगी, पिता के साथ सोने गई थी

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 47 Views ⏳ 1 Min Read
अलवर: कलयुगी पिता ने की अपनी नौ साल की बेटी के साथ दरिंदगी, पिता के साथ सोने गई थी

अलवर ( राजस्थान ) । अलवर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, एक कलयुगी पिता ने अपनी नौ साल की बेटी के साथ दरिंदगी दिखादी । मामला बहरोड़ थाना का है । बच्ची को मां ने रात में अपने पिता के साथ सुलाने के लिए नौ साल की बेटी को भेजा तो वह दरिंदा बन गया, उसने बच्ची से रेप किया जिससे बच्ची लहूलुहान हो गई, उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उसके प्राइवेट पार्ट पर टांके लगाने पड़े। घरवालों को जानकारी होने के बाबजूद हैवान आरोपी का बचाव करते रहे ।

जानकारी कुछ इस तरह मिली


घटना की जानकारी 20 अक्टूबर को करीब सुबह 11 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दी जाती है। कॉर्डिनेटर मुकेश कुमार पोसवाल फोन उठाते है और फोन करने वाला शख्स सब कुछ घटना के बारे में जानकारी देता है । जानकारी देने वाले शक्स ने बताया कि घटना पांच छह दिन पुरानी है । उसने बताया कि नौ साल की मासूम के साथ यह दरिंदगी उसके ही पिता ने की है। घटना की जानकारी परिवारजनों को है लेकिन कोई नहीं बता रहा । बच्ची को गांव के ही किसी डॉक्टर के पास ले गए और प्राइवेट पार्ट पर नौ टांके आए है उसका दर्द कम नहीं हुआ है। वह डरी रहती है साहब कुछ करो !

इतना सुनकर टीम बहरोड़ के लिए रवाना हो जाती है और पीड़िता के घर पहुंची । जब बच्ची से पूछा तो उसने सहमे सहमे सब कुछ बता दिया। टीम को मौके पर आरोपी पिता नहीं मिला, उसकी तलाश की जा रही है।

दो साल में 13 हजार से ज्यादा केस


प्रदेश में पिछले 28 महीनों (2020 से अप्रैल 2022) तक दुष्कर्म के 13,890 केस दर्ज हुए हैं। इनमें से 11,307 दुष्कर्म नाबालिग लड़कियों से हुए। वहीं दो साल में 12 साल से छोटी उम्र की 170 बच्चियों से दरिंदगी के मामले सामने आए। सरकार ने ऐसे मामलों में 2013 में फांसी की सजा का प्रावधान किया। इसके बावजूद ऐसे मामले नहीं थम रहे।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply