समाचार

11 मई को विभिन्न स्थानों पर आयोजित किये जायेंगे प्रशासन शहरों व गांव के संग अभियान शिविर

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 0 Views ⏳ 1 Min Read
11 मई को विभिन्न स्थानों पर आयोजित किये जायेंगे प्रशासन शहरों व गांव के संग अभियान शिविर

करौली: जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि 24 अप्रेल से मंहगाई राहत कैम्प प्रारंभ किये जा चुके है। जिला कलेक्टर ने बताया कि उपखंड हिण्डौन मे ग्राम पंचायत सिकरौदा मीना के उमावि और फुलवाडा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर, ब्लॉक करौली की ग्राम पंचायत करसाई के राजीव गांधी सेवा केन्द्र मे, ब्लॉक मंडरायल की राउमावि वाटदा मे, पंचायत समिति मासलपुर की पंचायत भवन लैदोरकलां मे, नादौती मे राउमावि चिरावडा व राउमावि गढमोरा मे, सपोटरा मे राउमावि कुडगांव व राउमावि सलेमपुर मे, श्रीमहावीरजी के राउमावि कोटरी मे, टोडाभीम मे राउमावि तिघरिया व सिंघनिया मे आयोजित किये जायेंगे। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र हेतु नगर परिषद हिण्डौन के वार्ड नं. 17, 18 अग्रेसन कॉलोनी पार्क मे, नगर परिशद करौली के वार्ड नं. 35, 36 के लिये ब्राहमण धर्मशाला के सामने इंडियन पब्लिक स्कूल मे, नगर पालिका सपोटरा के वार्ड नं. 7 के लिये ब्राहमण धर्मशाला बस स्टेण्ड के पास मे, नगर पालिका टोडाभीम के वार्ड नं. 7 के कान्जी हाउस मे आयोजित किये जायेंगे। इसके अलावा 40 स्थाई महंगाई राहत कैम्प सोमवार से शनिवार से तक 30 जून तक आयोजित किये जा रहे है।

Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply