उत्तर प्रदेश

Pratapgarh News: जातिवादियों ने दलित जगरूप हरिजन को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 50 Views ⏳ 1 Min Read
Pratapgarh News: जातिवादियों ने दलित जगरूप हरिजन को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत

उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में दुर्गा पूजा देखने गए एक 50 साल के दलित व्यक्ति जगरूप हरिजन को उच्च जाति के लोगों ने पीट पीट कर मार डाला। दरअसल घटना 30 सितंबर को प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र में घटी थी। परिवार के अनुसार जगरूप हरिजन दुर्गापूजा पंडाल में पूजा देखने गए थे। लेकिन वहां मौजूद संदीप मिश्रा और कुलदीप मिश्रा ने जगरूप को लात घूंसों और डंडो से बेरहमी से पीटा। पीट पीट कर उसे अधमरी हालात में पहुंचाया और फिर उसी हालत में उसे घर पर छोड़ कर चले गए। जगरूप हरिजन की 2 सितंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई।

मामले पर पूर्वी प्रतापगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने मामले पर कहा कि जगरूप ने दोनों मिश्रा ब्रदर्स से लिफ्ट मांगी थी। संदीप और कुलदीप ने लिफ्ट देने से मना कर दिया। बाद में दुर्गा पूजा पंडाल में दोनों ने जगरूप के साथ मार पीट की। पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर मामले से संबंधित भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है कि दलित शख्स के साथ मारपीट देवी की मूर्ति छूने पर की गई थी। फिलहाल दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। दोनों पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है , आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है,फिलहाल आरोपी संदीप मिश्रा और कुलदीप मिश्रा मौके से फरार है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर कहा जा रहा है कि जगरूप में देवी के पैर छू लिए थे जिसके कारण उसके साथ मारपीट की गई लेकिन पुलिस ने इस बात से साफ इंकार कर दिया है

मामले पर जगरूप हरिजन के दामाद ने मीडिया बातचीत में बताया कि उनके ससुर जगरूप हरिजन 30 सितंबर को दुर्गा पूजा देखने गए थे। जहाँ मूर्ति छू लेने पर जातिवादियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा।

जगरूप ने संदीप और कुलदीप से मांगी थी लिफ्ट:

जगरूप हरिजन की पत्नी राधा देवी ने क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक को लिखित में शिकायत दर्ज करवाई है और न्याय की मांग की है। शिकायत पत्र में लिखा है कि 30 सितंबर को उनके पति अपनी बहन को विदा करने गए थे। जहां उन्होंने संदीप और कुलदीप से उडयाडीह बाजार तक अपनी मोटर साइकिल से छोड़ने के लिए कहा था तो इस पर संदीप और कुलदीप ने पहले तो लिफ्ट देने से मना कर दिया लेकिन जब पंकज दुबे के घर दुर्गा पूजा पंडाल में दिखा तो वहाँ उसके साथ मार पीट शुरू कर दी।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply