समाचार

भारत में भूख का स्तर गंभीर है - ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 35 Views ⏳ 1 Min Read
भारत में भूख का स्तर गंभीर है - ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022

विश्व भुखमरी सूचकांक 2022 : वैश्विक भुखमरी सूचकांक यानी ग्लोबल हंगर इंडेक्स ( Global Hunger Index ) में जो भारत की रैंकिंग आई है वो भारत को काफी परेशान कर सकती है। भारत भुखमरी से जुड़ी इस रैंकिंग में 6 स्थान और नीचे गिर गया है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 के आंकड़ों में भारत छह पायदान नीचे खिसककर 121 देशों में से 107वें स्थान पर पहुंच गया है।

भारत वर्षों से घटते जीएचआई स्कोर दर्ज कर रहा है। 2000 में, इसने 38.8 का 'खतरनाक' स्कोर दर्ज किया, जो 2014 तक घटकर 28.2 हो गया। तब से देश ने उच्च स्कोर दर्ज करना शुरू कर दिया है।
ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 121 देशों में से भारत (107) अपने पड़ोसी देशों नेपाल (81), पाकिस्तान (99), श्रीलंका (64) और बांग्लादेश (84) से पीछे है।

2022 ग्लोबल हंगर इंडेक्स में , भारत 2022 GHI स्कोर की गणना करने के लिए पर्याप्त डेटा के साथ 121 देशों में से 107 वें स्थान पर है। 29.1 के स्कोर के साथ भारत में भूख का स्तर गंभीर है ।

https://youtu.be/xUAlCoRn5zM
Imbed Source : Global Hunger Index (Youtube)

पड़ोसी देशों की बात करें तो पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार को क्रमशः 99, 64, 84, 81 और 71वां स्थान दिया गया है। ग्लोबल इंडेक्स की सूची पर अभी हालांकि भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन, इसमें हैरत की बात यह है कि विनाशकारी बाढ़ के बाद भयंकर महंगाई और भुखमरी झेल रहे पाकिस्तान को भारत से बेहतर स्थिति में दिखाया गया है।

इन आंकड़ों के सामने आने के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा भारत को पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के बारे में भाषण देती है।

https://twitter.com/msisodia/status/1581108603276398592?t=eE5B6hT3XVZN0J_GuvEOhA&s=19
🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply