चुनाव

Gujrat Election 2022 - चुनाव आयोग ने दूसरे चरण में होने वाले मतदान की तैयारी की पूरी

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 41 Views ⏳ 1 Min Read
Gujrat Election 2022 - चुनाव आयोग ने दूसरे चरण में होने वाले मतदान की तैयारी की पूरी

Gujrat Election 2022: चुनाव आयोग ने पांच दिसंबर को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। इस चरण में 14 जिलों की 93 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण में मध्य और उत्तर गुजरात के जिन जिलों में मतदान होना है, वे हैं-बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर। कुल दो करोड़ 51 लाख 58 हजार सात सौ 30 मतदाता आठ सौ 33 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे। इनमें से एक करोड 29 लाख 26 हजार पांच सौ एक पुरुष और एक करोड़ 22 लाख 31 हजार तीन सौ 35 महिला तथा आठ सौ 94 ट्रांसजेंडर हैं। मुख्‍य मुकाबला कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच है। भाजपा और आम आदमी पार्टी ने सभी 93 सीटों पर जबकि कांग्रेस ने 90 सीटों पर उम्‍मीदवार खड़े किए हैं।

प्रथम चरण का मतदान संपन्न :

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार सुबह 8 बजे शुरू हुआ। पहले चरण में 89 सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जानकारी के मुताबिक गुजरात में चल रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 56.88% मतदान दर्ज किया गया।

गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना हिमाचल प्रदेश के साथ 8 दिसंबर को कराई जाएगी।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply