महाराष्ट्र

जॉब के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार, चारों है अलग अलग देश से

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 165 Views ⏳ 1 Min Read
जॉब के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार, चारों है अलग अलग देश से

महाराष्ट्र, न्यूज डेस्क। मुंबई पुलिस के साइबर शाखा ने 4 अभियुक्तों को पकड़ा है जो लोगों के साथ जॉब फ्रॉड करते थे। ये चारों अभियुक्त अलग-अलग देश के हैं। एक अभियुक्त ज़ाम्बिया, दो महिला अभियुक्त यूगांडा और नामीबिया और चौथा अभियुक्त घाना से है। ये लोगों को US जाने के लिए वीजा और वहां नौकरी देने के लिए पैसा मांगते थे। इस केस के फरियादी से इन्होंने 26 लाख रुपए लिए थे। ये दूसरे के नाम के बैंक खाते, मेल आईडी और नंबर का इस्तेमाल करते थे।

पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए इंटरनेट राउटर की लोकेशन का इस्तेमाल किया, जो महाराष्ट्र के पुणे से बाहर एक सिंडिकेट चला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, अलग-अलग देशों के पासपोर्ट और तीन इंटरनेट राउटर बरामद किए हैं।

ये 2 लाख लोगों के साथ जॉब फ्रॉड और 1 लाख से अधिक लोगों से अलग तरीके से धोखाधड़ी करने वाले थे। इन्हें 22 तारीख को पुणे से पकड़ा गया है और अभी पुलिस हिरासत में हैं। इन्होंने और जगहों पर भी धोखाधड़ी की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply