देश

Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची शिवसेना सांसद संजय राउत के घर, लिए जा सकते है हिरासत में

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 15 Jul 2023 👁️ 57 Views ⏳ 1 Min Read
Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची शिवसेना सांसद संजय राउत के घर, लिए जा सकते है हिरासत में

लगातार प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी जारी है। अब शिवसेना के सांसद संजय राउत के मुंबई में स्थित घर पर पहुंची है ED जांच एजेंसी की टीम।

ED जांच एजेंसी की टीम शिवसेना सांसद संजय राउत के मुंबई स्थित घर पर पहुंची है सूत्रों के अनुसार पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत लिया जा सकता है।

शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ एक हजार चौतींस करोड़ रुपए के पत्र चॉल घोटाले से जुड़े Money Laundering Case में Checking चल रही है राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) कई बार सूचना (Notice) दे चुकी है फिर भी कोई न कोई कारण से शिवसेना सांसद संजय राउत प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश नहीं हो पाए।

राउत ने पहले भी उपराष्ट्रपति के चुनाव (Election) के लिए चल रहे प्रचार का बहाना लगाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) से पेश होने के लिए समय मांगा था। शिवसेना सांसद संजय राउत इस प्रकरण में मुख्य आरोपी है। सूत्रों के मुताबिक उनको पूछताछ के लिए हिसासत में लिया जा सकता है।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply