अपराध

शराब घोटाले मामले में ED की दिल्ली के 25 ठीकानों पर छापेमारी

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 49 Views ⏳ 1 Min Read
शराब घोटाले मामले में ED की दिल्ली के 25 ठीकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली आबकारी नीति (Delhi Excise Policy) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 25 स्थानों पर छापे मारे। इस मामले में सोमवार को सीबीआई ने अभिषेक-बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने दावा किया था कि अभिषेक बोइनपल्ली, जिसने कथित तौर पर दक्षिण भारत में कुछ शराब डीलरों के लिए काम किया था, बोइनपल्ली को रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था| अधिकारियों ने बताया कि बोइनपल्ली सीबीआई के कुछ सवालों से बच रहा था, जिसके बाद उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1580804133119938560?t=3HtC9wIbKAGpXFhijfJG0A&s=19
🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply