राजस्थान

भाजपा "जनाक्रोश महासभा" को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की जिलाध्यक्ष राघव शर्मा ने बुलाई बैठक

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 28 Views ⏳ 1 Min Read
भाजपा "जनाक्रोश महासभा" को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की जिलाध्यक्ष राघव शर्मा ने बुलाई बैठक

जयपुर: प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुशासन, जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध आगामी 13 जून को जयपुर में आयोजित होने वाली "जनाक्रोश महासभा" के संदर्भ में आज भाजपा जयपुर शहर जिला कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई जिसमें सैकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में जयपुर शहर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया एवं जोशीले उद्बोधन के माध्यम से 13 जून को आयोजित होने वाली "जनाक्रोश महासभा" में अधिक से अधिक संख्या में आने के लिए प्रेरित किया।

जिसमें युवा नेता विजय मीणा सांगानेर, रोहित गौतम, नितिन शर्मा, अर्जुन यादव, दीपक पाराशर के उद्बोधन के बाद कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में आने के लिए हाथ उठाकर संकल्प लिया।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply