राजस्थान

डंपर की टक्कर से टेंपो पलटा, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

By समाचार कक्ष 🕒 14 Jun 2025 👁️ 17 Views ⏳ 1 Min Read
डंपर की टक्कर से टेंपो पलटा, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

भरतपुर के भुसावर कस्बे में शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे भुसावर-हिंडौन मार्ग पर मन्नू वाली हनुमान मंदिर के पास एक तेज़ रफ्तार डंपर ने इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो पलट गया और उसमें सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में दौसा जिले के महवा निवासी पप्पू राम सैनी की पत्नी शकुंतला (42), भाभी लज्जा देवी (45) और भतीजा अजय (24) शामिल हैं।परिवार बल्लभगढ़ में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।

हादसे के बाद घायलों को तुरंत भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ डॉ. राजकुमार गुप्ता और डॉ. बलराम मीणा ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को भरतपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी चालक की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply