कर्नाटक

Karnataka: चोरी के आरोप में दलित बच्चे की पिटाई, बचाने आई मां को भी पीटा

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 187 Views ⏳ 1 Min Read
Karnataka: चोरी के आरोप में दलित बच्चे की पिटाई, बचाने आई मां को भी पीटा

कर्नाटक के चिकबलपुर में एक दलित बच्चे को चोरी के शक में पीटने का मामला सामने आया है यहां बच्चे को पता ही नहीं चल पाया कि आखिर उसे क्यों पीटा जा रहा है। घटना गुरुवार केम्पाडेनहल्ली गांव की है। जिसमे 14 साल का यशवंत दोस्तों के साथ खेल रहा था, इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने यशवंत पर आरोप लगाया कि उसने साथ में खेल रही एक लड़की के सोने के झुमके चुरा लिए है तो बस इसी आरोप में यशवंत को लोगों ने खंभे से बांधकर बुरी तरह डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि यशवंत को बचाने आई उसकी मां को भी लोगों ने पीटा।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि यशवंत और उसकी मां को पता ही नहीं था कि उनके साथ मारपीट क्यों की जा रही है? यशवंत ने बताया कि उस पर झूठा आरोप लगाया गया है। उसने चोरी नहीं की।

10 लोगों को गिरफ्तार किया :

मारपीट के इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी पर IPC की धारा 143 (गैरकानूनी जमावड़ा), 147 (दंगा), 323 (चोट पहुंचाना), 354 (शील भंग करने के इरादे से महिला पर हमला), 355 (अपमान करने के लिए हमला करना), 341 (गलत संयम) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ), 448 (झूठे निशान के लिए सजा), 504 (गाली गलौज करना), 506 (जान से मारने की धमकी) और 149 (भीड़ द्वारा हमला) और धारा 3(1)(r), 3(1)( s) और 3(1)(z) एससी और एसटी (अत्याचार निवारण) संशोधन अधिनियम 2015, के तहत मामला दर्ज किया है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply