🕒 24 May 2026, Sunday
देश

सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद पर फायरिंग, बाल बाल बचे

By अविनाश बराला 🕒 11 Jul 2023 👁️ 56 Views ⏳ 1 Min Read
सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद पर फायरिंग, बाल बाल बचे

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के देवबंद पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर अज्ञातों ने फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में चंद्रशेखर घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंद्रशेखर अपनी फॉर्चूनर कार से देवबंद दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान अचानकर उनकी गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली चंद्रशेखर को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। कार पर भी गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते है। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक हमलावर हरियाणा नंबर की कार में आए थे और चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग कर दी। चंद्रशेखर की पीठ को गोली छूकर निकली है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। फायरिंग में उनकी कार के शीशे भी टूटे गए। फिलहाल पुलिस ने नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज भी चेक खंगाल रही है। जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके।

दरअस्ल, चंद्रशेखर दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान देवबंद में उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक उनकी कार का पीछा केर रही हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कुल चार राउंड फायरिंग की गई।

🏷️ Tags: #
Author

अविनाश बराला

Avinash Barala A Senior Journalist , Writer and Social Activist

Comments (0)

Leave a Reply