राजनीति

चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में BJP, AAP, कांग्रेस और TMC को मिली जीत

By समाचार कक्ष 🕒 23 Jun 2025 👁️ 51 Views ⏳ 1 Min Read
चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में BJP, AAP, कांग्रेस और TMC को मिली जीत

नई दिल्ली/23 जून 2025:
चार राज्यों की पाँच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं। यह चुनाव गुजरात, पंजाब, केरल और पश्चिम बंगाल में 19 जून को हुए थे। नतीजों ने कई दलों को राहत और कुछ को नई राजनीतिक दिशा दी है।

गुजरात

  • कडी सीट से BJP के राजेंद्रकुमार चावड़ा ने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को हराया।

  • विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता गोपाल इटालिया ने 17,554 वोटों से जीत दर्ज की। भाजपा के कीर्ति पटेल दूसरे नंबर पर रहे।

केरल

  • नीलांबुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने CPI(M) के एम. स्वराज को 11,077 वोटों से हराया।

  • यह सीट पहले LDF के पास थी, लेकिन पूर्व विधायक पीवी अनवर के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हुआ।

पंजाब

  • लुधियाना वेस्ट सीट पर AAP के संजीव अरोड़ा ने जीत दर्ज की।

  • अरोड़ा की जीत से उनकी राज्यसभा सीट खाली हो गई है। इसी पर केजरीवाल के संसद में जाने की अटकलें भी लगाई गईं थीं, लेकिन उन्होंने इनकार किया है।

पश्चिम बंगाल

  • कालीगंज सीट पर TMC की अलीफा अहमद ने भाजपा के आशीष घोष को हराया।

  • यह सीट उनके पिता और पूर्व विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन के बाद खाली हुई थी।

कालीगंज में काउंटिंग के दौरान विस्फोट

मतगणना के दौरान कृष्णानगर थाना क्षेत्र के बाराचंदगर इलाके में एक विस्फोट हुआ, जिसमें 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।


🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply